Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरडबल इंजन की सरकार में देश व प्रदेश का हुआ सर्वांगीण विकास...

डबल इंजन की सरकार में देश व प्रदेश का हुआ सर्वांगीण विकास –रितेश पाण्डेय


अंबेडकर नगर। चुनाव की अधिसूचना जारी होने के पूर्व जनपद में 14 मार्च को भाजपा सरकार की करोड़ों के जनहित की कार्यों का उद्घाटन समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर होने वाले विशाल जनसभा में उमड़ने वाली जनता और कार्यकर्ताओं की भीड़ के व्यवस्था की दृष्टि से भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में बैठक और अकबरपुर विधान सभा क्षेत्र के पदाधिकारियों की केंद्रीय लोक सभा चुनाव कार्यालय पर भाजपा प्रत्याशी सांसद रितेश पाण्डेय के साथ परिचय बैठक मंगलवार को संपन्न हुई।

       परिचय बैठक को सम्बोधित करते हुए लोक सभा प्रत्याशी सांसद रितेश पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की परिकल्पना को लोक सभा की चुनावी मैदान में अंबेडकर नगर से भाजपा को जीत दिलाने और तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाने की जिम्मेदारी हम सभी की है। कहा कि अकबरपुर रेलवे स्टेशन का भव्य नवीनीकरण,रेल पथ का दोहरी करण,लोक सभा क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे,राष्ट्रीय राजमार्ग,फोर लेन सड़क मार्ग,आधे दर्जन सड़कों का दोहरीकरण और 2 हजार एकड़ जमीन पर औद्योगिक क्षेत्र घोषित कर उद्यम और कारखाने लगाए जाने से अंबेडकर नगर लोक सभा क्षेत्र का तीव्र विकास होगा जो मेरे कार्यकाल की बड़ी उपलब्धियों में से हैं।भाजपा के डबल इंजन की सरकार ही देश और प्रदेश का सर्वांगीण विकास कर सकती है।भाजपा सरकार जनता की मूल भूत सुविधाओं कपड़ा रोटी और मकान,रोजगार देने और देश को आगे ले जाने का कार्य कर रही है। विश्व में भारत का दबदबा कई मामलों में हो चुका है।

         भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के  अथक परिश्रम से ही बनी है।प्रदेश की कानून व्यवस्था सुदृढ़ होना प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की बड़ी उपलब्धि है। राम जन्म भूमि पर भव्य मंदिर निर्माण,काशी विश्वनाथ मंदिर,मथुरा की श्री कृष्ण मंदिर,विंध्याचल धाम मंदिर गलियारे का भव्य निर्माण हमारे धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत की संरक्षण की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कहा कि भाजपा की सांगठनिक संरचना,बूथ स्तर तक तक फैले निष्ठावान और क्रियाशील कार्यकर्ताओं की बड़ी फौज अंबेडकर नगर लोकसभा प्रत्याशी को 2 लाख से अधिक अंतर से जिताने का कार्य करने वाले हैं।

      लोक सभा प्रभारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू ने कार्यकर्ताओं में जोश का संचार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी देश और प्रदेश को संत के रूप में मिले हैं जो देश और प्रदेश की जनता को अपना परिवार समझते हैं।दोनों संतों ने कभी भी अपने राजनैतिक रसूख का लाभ अपने परिवार को नहीं दिया है।भाजपा का लक्ष्य और उद्देश्य भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है।उन्होंने भाजपा प्रत्याशी रितेश पाण्डेय को एक एक मत दिला कर जीत दिलाने का आवाहन किया।

      लोक सभा संयोजक अवधेश द्विवेदी ने कहा कि विपक्ष मोदी जी के द्वारा दिए जाने वाले किसान सम्मान निधि,प्रधानमंत्री आवास,फ्री अनाज दिए जाने से परेशान है। सपा सरकार में गरीब जनता की गाढ़ी कमाई सैफई उत्सव में डांस पर खर्च होता था। भाजपा प्रत्याशी रितेश पाण्डेय को जनता भारी मतों से जितायेगी।संचालन विधान सभा संयोजक आदर्श चौधरी ने किया।

        उपरोक्त दोनों बैठकों में मुख्य रूप से विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय,पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव,विधान सभा प्रभारी मनोज मिश्र,जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता,डाक्टर रजनीश सिंह,इंद्रमणि शुक्ल,लोक सभा मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,दीपक तिवारी,रिंकल सिंह,अंजू पाण्डेय,अतुल मिश्र,आदि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments