Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरभाजपा द्वारा घोषित प्रत्याशी रीतेश पाण्डेय का प्रथम जनपद आगमन पर जगह...

भाजपा द्वारा घोषित प्रत्याशी रीतेश पाण्डेय का प्रथम जनपद आगमन पर जगह जगह होगा स्वागत


अंबेडकर नगर। अंबेडकर नगर लोक सभा क्षेत्र के घोषित भाजपा प्रत्याशी सांसद रितेश पाण्डेय के प्रथम लोकसभा क्षेत्र में आगमन पर भाजपा कार्यकर्ता जोर शोर से निर्धारित स्वागत स्थानों पर पहुंच कर स्वागत करेंगे।

          भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने घोषित भाजपा प्रत्याशी सांसद रितेश पाण्डेय की स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं से आवाहन करते हुए कहा कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा घोषित भाजपा प्रत्याशी के प्रथम लोक सभा क्षेत्र में आगमन पर भाजपा के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता पूरी जोशो खरोश के साथ स्वागत के लिए निर्धारित समय और स्थान पर अपने सुविधा अनुसार पहुंच कर प्रत्याशी का स्वागत करते हुए लोक सभा चुनाव में लाखों की संख्या में भाजपा के पक्ष में मतदान कराकर विजय श्री दिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करें। कहा कि भाजपा ने युवा और निष्कलंकित विकास की गति को आगे बढ़ाने वाला सीधा और सरल प्रत्याशी दिया है जिन्हें लोक सभा चुनाव में क्षेत्र की जनता ऐतिहासिक मतों से विजय श्री दिलाने वाली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments