Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याप्रापर्टी डीलर हत्याकांड के दूसरे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रापर्टी डीलर हत्याकांड के दूसरे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार


◆ पुलिस ने घोषित किया था 25 हजार का इनाम


अयोध्या। प्रापर्टी डीलर हत्याकांड में दूसरे वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 26 फरवरी को प्रापर्टी डीलर विशाल यादव की मसिनिया कृष्णा नगर कालोनी के पास पांच गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। मामले के मुख्य आरोपी रितेश यादव को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद सोमवार को गिरफ्तार कर लिया था। इस पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था।

आरोपी राजीव यादव उर्फ रिंकू पुत्र स्व0 ह्रदेश यादव उर्फ हरिराम यादव निवासी खोजनपुर को0नगर अयोध्या को गोदनहर का पुरवा अब्बूसराय के पास से गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से हत्या में प्रयुक्त देशी पिस्टल 32 बोर व 3 जिन्दा कारतूस मिला। आरोपी के उपर चार अन्य मुकदमें दर्ज हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments