Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजनता के सुझावों को भाजपा शामिल करेगी अपने संकल्प पत्र में

जनता के सुझावों को भाजपा शामिल करेगी अपने संकल्प पत्र में


◆ जनाकांक्षा पेटिका को लेकर गांव- गांव जाएंगे कार्यकर्ता


अयोध्या। लोकसभा चुनाव कार्यालय पर विकसित भारत-मोदी की गारंटी अभियान की शुरूवात की गई। लोक सभा क्षेत्र में अभियान के तहत दो एलईडी रथों का संचालन किया जाएगा। जिसमें रखी जनकांक्षा पेटिका में जनता से सुझाव मांगेगे। अभियान के तहत मिलने वाले महत्वपूर्ण सुझावों को भाजपा अपने संकल्प पत्र में शामिल करेगी। रथों का संचालन सभी ब्लाक तथा ग्रामों किया जाएगा। इस दौरान प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि विकसित भारत संकल्प 2047 के तहत भारत को विकसित राष्ट्र के रूप में खड़ा करना है। विगत 10 सालों में मोदी सरकार ने समाज की अपेक्षाओं को पूरा करने का कार्य किया है। गरीब कल्याण के तहत आवास, बिजली, हर घर नल हर घर जल, विधवा पेंशन बढानें तथा किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने का कार्य किया। वन डिस्ट्रिक वन प्रोडेक्ट के माध्यम से कुटीर उद्योगों को बढावा दिया है। देश भर के आस्था के केन्द्रों के विकास का कार्य हुआ है। जनअपेक्षाओं के अनुरूप 500 वर्षों के संघर्ष के बाद अयोध्या में जनभावनाओं के अनुरूप राम मंदिर बनाने का कार्य हुआ है। विध्यवासिनी धाम से अयोध्या फोर लेन, प्रयाग से सुल्तानपुर फोर लेन बन रही है। सुल्तानपुर से अयोध्या फोर लेन का कार्य जल्द प्रराम्भ हो जाएगा। अयोध्या रिंग रोड का टेडर हो चुका है। जल्द काम शुरू होगा। अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन के पुर्ननिर्माण का कार्य जल्द शुरू होगा। अयोध्या को सुन्दर बनाना मोदी सरकार का सपना है। इसके लिए अयोध्या का समग्र विकास किया जा रहा है।

जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने भारत के गौरव को बढाया है। सपने नीचे तक उतरे है तथा पूरे हुए है। भारत को विश्व गुरू बनाने के लिए पार्टी व सरकार संकल्पित है।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि जनकांक्षा पेटिका में जनता के सुझावों को विभिन्न माध्यमों से केन्द्रीय कार्यालय भेजा जाएगा। जिसमें से महत्वपूर्ण व जनकल्याण से जुडे़ सुझावों को संकल्प पत्र में शामिल किया जाएगा।

प्रेस कान्फरेंस के दौरान महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, लोक सभा चुनाव संयोजक डॉ. बीबी मणि त्रिपाठी, डा बीडी द्विवेदी, सूरज सोनकर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


जनाकांक्षा पेटिका में सुझाव पत्र डाल अभियान की हुई शुरूवात


पार्टी कार्यालय सिविल लाइन में भाजपा पदाधिकरियों तथा कार्यकताओं ने अपने-अपने सुझाव जनकांक्षा पेटिका में डाले। इस दौरान जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, कमला शंकर पाण्डेय, ओम प्रकाश सिंह, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दूबे, अखण्ड प्रताप सिंह डिम्पल, परमानंद मिश्र, शैलेन्द्र कोरी, अनुराग त्रिपाठी, तिलकराम मौर्या, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, बब्लू मिश्र ने सुझाव पेटिका में डाला। इस दौरान पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments