Saturday, April 25, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरलोकसभा चुनाव के पूर्व भाजपा ने बैठक और कार्यक्रम में लाई तेजी

लोकसभा चुनाव के पूर्व भाजपा ने बैठक और कार्यक्रम में लाई तेजी


अंबेडकर नगर। लोक सभा चुनाव की घोषणा के पूर्व भाजपा ने जनपद में अपने बैठक और कार्यक्रम में तेजी ला दिया है। बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में भाजपा जिला पदाधिकारी और मण्डल अध्यक्ष/प्रवासी गण के साथ काम काजी बैठक कर सांगठनिक विषयों पर चर्चा और समीक्षा कर भाजपा पदाधिकारियों को सांगठनिक गतिविधियों के सम्बंध में आवश्यक कार्य का वितरण किया।

        काम काजी बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि संगठन से सरकार बनता है सरकार से संगठन नहीं बनता है। उन्होंने कहा कि भाजपा के अनुशासित कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और प्रण प्राण से लग कर भाजपा नेतृत्व द्वारा घोषित भाजपा के लोक सभा प्रत्याशी को लाखों मतों से विजई बनाने का कार्य करेंगे।उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठन की एकता में वह शक्ति है जो हारी बाजी को जिता सकता है।चुनाव में पन्ना प्रमुखों की अहम भूमिका होती है।पन्ना प्रमुख का दायित्व उस पन्ने के वरिष्ठतम कार्यकर्ता को दिए जाने का आवाहन किया।कहा कि अनुशासन और समय सीमा में किया गया कार्य ही सफलता के द्वार तक पहुंचाता है।भाजपा जिलाध्यक्ष ने लाभार्थी सम्पर्क अभियान सहित विभिन्न अभियानों के बारे में दायित्वाधारी कार्यकर्ताओं से फीड बैक लिया और अभियान को तीव्र गति से शत प्रतिशत पूरा करने का आवाहन किया।

        बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र,डाक्टर राना रणधीर सिंह,रमेश चंद्र गुप्ता, सुमन पाण्डेय,रफत एजाज,डाक्टर रजनीश सिंह,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, जिला मंत्री संजय सिंह,चंद्रिका प्रसाद, विनय पाण्डेय,बजरंगी पाठक,मनीष मिश्र,दशरथ यादव, अमित पाण्डेय,विकास तिवारी,रघुनंदन राजभर,सतपाल पटेल,दिनेश चौधरी आदि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments