Saturday, August 1, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरछेड़ छाड़ के आरोपी गिरफ्तार

छेड़ छाड़ के आरोपी गिरफ्तार


जलालपुर अंबेडकर नगर। छात्रा के साथ छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों पर पाक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। प्रकरण मालीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। किशोरी युवती ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि बीते दिवस बाजार से मै घर वापस आ रही थी तभी रास्ते मे छेड़छाड़ करते हुए मोबाइल नंबर मागने लगे विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध पाक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं मे मुकदमा पंजीकृत कर जांच पडताल कर रही थी कि इसी बीच मुखबिर से थानाक्षेत्र के सलाहुद्दीनपुर चौराहे पर होने की सूचना बुधवार को प्रातः मिली। सूचना पर उपनिरीक्षक हवलदार सिंह यादव,हेड कांस्टेबल विनोद प्रचेता,मो०रसूल व धनंजय यादव ने आरोपी अनमोल सिंह,रजत सिंह,कल्लू उर्फ नितीश गुप्ता निवासी जगतूपुर बिल्टई तथा विनीत कुमार निवासी ताहापुर थाना मालीपुर को गिरफ्तार कर लिया ततपश्चात सभी आरोपियों को न्यायालय भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments