Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरआगामी त्यौहार को सकुशल संपन्न कराए जाने को लेकर गणमान्य नागरिकों के...

आगामी त्यौहार को सकुशल संपन्न कराए जाने को लेकर गणमान्य नागरिकों के साथ आयोजित हुई बैठक


जलालपुर अंबेडकर नगर। आगामी  त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए रूधौली अदाई प्राथमिक विद्यालय पर गणमान्य नागरिकों के साथ बैठक की गई।बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष प्रियंका पाण्डेय ने कहा कि होली के त्यौहार को भाई चारे के साथ मनाये ।लोग रंग गुलाल अबीर लगाकर एक दूसरे से गले मिलते है।इसकी पवित्रता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। किसी के द्वारा त्यौहार मे खलल नही होना चाहिए।लोकसभा चुनाव में अभी कुछ ही दिन शेष बचे है। मतदान करना सभी का अधिकार है। बगैर किसी जातीय दुश्मनी के सभी मतदाताओं से निष्पक्ष मतदान की अपील किया।इस दौरान ग्राम प्रधान कृष्ण कुमार प्रजापति मनोज तिवारी, बांके लाल शर्मा, ब्रह्मदेव शर्मा, शंभू नाथ पांडेय, त्रिवेणी प्रसाद, लाला पाण्डेय समेत हल्का दरोगा, सिपाही और अन्य नागरिक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments