Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपैसेंजर ट्रेन का पुनः संचालन करने की मांग को लेकर सौंपा गया...

पैसेंजर ट्रेन का पुनः संचालन करने की मांग को लेकर सौंपा गया ज्ञापन


जलालपुर अंबेडकर नगर। गरीब यात्रियों के लिए लाइफ लाइन बनी बंद पैसेंजर ट्रेनों के पुनः संचालन के किए समाजसेवी नेल्सन आर मंडेला सोसायटी अध्यक्ष धीरेंद्र यादव ने मंडल रेल प्रबंधक की नोडल अधिकारी को ज्ञापन सौंपा ।ज्ञापन में उन्होंने लिखा है कि वर्तमान समय में अयोध्या धाम में भगवान प्रभु श्री राम की जन्म भूमि पर भव्य दिव्य और नव्य मंदिर स्थापित हो चुका है।मुगलसराय वाराणसी तथा बरेली बालामऊ लखनऊ होते हुए अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम की मंदिर वाराणसी स्थित बाबा भोलेनाथ मंदिर में पूजा अर्चना के लिए आने जाने वाले राम भक्तों तथा शिव भक्तो को काफी दुश्वारियां का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं इस ट्रेन के चलने से प्रतिदिन पढ़ाई, नौकरी ,मुकदमा लड़ने वाले, इलाज आदि कराने वालों को भी काफी सहूलियत मिलेगी। समाजसेवी धीरेंद्र यादव ने ज्ञापन की कापी रेल मंत्री को भी भेजी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments