Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअहिरौली में तैनात उपनिरीक्षक को पुलिस अधीक्षक ने किया लाइन हाजिर

अहिरौली में तैनात उपनिरीक्षक को पुलिस अधीक्षक ने किया लाइन हाजिर


◆ विवादों से रहा है जितेन्द्र सिंह का पुराना नाता


अम्बेडकर नगर। अहिरौली थाने में तैनात चर्चित उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह रघुवंशी द्वारा शिकायतकर्ता के साथ अपमानजनक व अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने के संबंध में पुलिस अधीक्षक ने लाइन हाजिर कर दिया।

मामला कटेहरी बाजार निवासी दीपक चौबे का पड़ोसी से विवाद हो गया था जिसको लेकर शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत अहिरौली पुलिस से की, जिसमें अक्सर सुर्खियों में बने रहने वाले दरोगा जितेंद्र सिंह रघुवंशी विबाद वाले स्थान पर पहुंचे और शिकायतकर्ता के अनुसार दोनों पक्ष को थाने लेकर पहुंचे और उपनिरीक्षक द्वारा अभद्र व अशब्द  भाषा का प्रयोग किया गया। शिकायतकर्ता  दीपक ने यूके में रह रहे अपने भाई अरुण चौबे से पूरे प्रकरण कि जानकारी दी तो भाई अरुण चौबे ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर उचित कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ आरोपी उप निरीक्षक की विभागीय जांच कराई गई तो आरोप सत्य पाए जाने पर उपनिरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments