Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरचैन छीन कर भाग रही महिला को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ा

चैन छीन कर भाग रही महिला को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ा


जलालपुर अम्बेडकर नगर। चैन स्नैचिंग गैंग की एक महिला को दिनदहाड़े सोने की चैन छीन कर भागते समय लोगों ने दौडा कर पकड़ लिया गया तत्पश्चात पुलिस के हवाले कर दिया कर दिया। जब कि  अन्य गैंग की महिलाए फरार हो गयी। घटना शुक्रवार की है जब अपने बहु के साथ इलाज कराने जा रही कोतवाली जलालपुर अंतर्गत छाछू मोहल्ला के पूर्व सभासद संतोष सोनी की माता कलावती देवी स्टेट बैंक के समीप पहुंची तो घात लगाये  मौजूद टप्पेबाज गैंग की महिलाओं ने घेर लिया तथा कलावती के गले से चेन खींच लिया और भागने लगीं । इसी बीच हल्ला गोहार पर पहुंचे आसपास के दुकानदारों ने गैंग की एक महिला को पकड़ लिया जब कि अन्य फरार होगयीं।वहीं शुक्रवार को ही उक्त घटना के  थोडी देर बाद ही कोतवाली जलालपुर क्षेत्र की अशरफपुर मजगवा निवासिनी श्रीमती देवी ई रिक्शा से बैंक से वापस जा रही थी उसी दौरान रिक्शा में बैठी टप्पेबाज महिलाओं में से एक महिला ने उस के पैर के पंजे को जोर से कुचल दिया।जब वह अपना पैर देखने को झुकी तो टप्पेबाज महिलाओं ने गले मे रहे सोने की चैन को उड़ा दिया। जब वह घर पहुंची तो गले से गायब चैन को देख कर सन्न रह गयी और कोतवाली पहुंच कर तहरीर दिया । पखवारा भर पहले मैनपुर निवासिनी मंजू जायसवाल के गले से भी टप्पेबाज महिलाओं ने चैन उड़ा दिया था।  कोतवाल दर्शन यादव ने बताया कि पुलिस पकड़ में आयी महिला की पहचान और पूछ ताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments