Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबिजली की शार्ट सर्किट से लगी आग, 10 बिस्वा जला गन्ना 

बिजली की शार्ट सर्किट से लगी आग, 10 बिस्वा जला गन्ना 


जलालपुर अंबेडकर नगर। बिजली की शार्ट सर्किट से लगी आग में 10 बिस्वा गन्ना जलकर राख हो गया । पीड़ित ने बिजली विभाग के खिलाफ शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग किया है। प्रकरण कोतवाली क्षेत्र के पकलहा पेठिया गांव की है। पीड़ित सुनील कुमार ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि मेरे गन्ने के खेत से बिजली का तार गया हुआ है जो काफी नीचे है।कई बार बिजली कर्मचारियों से इसकी शिकायत भी की गई इसके बावजूद भी बिजली कर्मियों द्वारा तार को दुरुस्त नहीं किया गया । शुक्रवार सुबह करीब 10:00 बजे जैसे बिजली आई और शार्ट सर्किट हो गया जिससे गन्ने में आग लग गया आग लगने की वजह से मेरा 10 विस्वा गन्ना जलकर राख हो गया। पीड़ित ने यह भी बताया कि 2 दिन पूर्व मेरे बगल रामनयन की खेत में दो नीलगाय इस तार के चपेट में आने से मर गई थी । पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments