Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याशिवसेना प्रदेश कार्यालय पर बैठक सम्पन्न

शिवसेना प्रदेश कार्यालय पर बैठक सम्पन्न


अयोध्या। शिवसेना के प्रदेश कार्यालय मऊ शिवाला में दर्जनों लोगों को प्रदेश प्रमुख अभय द्विवेदी ने पार्टी में शामिल किया। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश प्रमुख ने लल्लन दुबे गोरखपुर को प्रदेश महासचिव, रुचि तिवारी प्रयागराज को प्रदेश सचिव व रमेशधर द्विवेदी को गोरखपुर का जिला प्रभारी नियुक्त किया।

 उन्होंने कहा कि पूरी तरीके से 2024 के चुनाव को लेकर हम लोग अपनी तैयारी में लगे हुए हैं। जो भी हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व का आदेश होगा। उसके अनुसार कार्य किया जाएगा। जिस तरह से हमारे भाजपा तथा शिवसेना की गठबंधन की महाराष्ट्र्र जनता के हित में लगातार कार्य कर रही है। हम लोग भी चुनाव की तैयारी मे लगे हैं। उसी को लेकर आज प्रदेश कार्यालय पर बैठक हुई। जिसमें सभी जिले के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

इस कार्यक्रम के अवसर पर जिला प्रभारी अयोध्या अनुराग पांडे, जिला प्रभारी लखनऊ आनंद प्रकाश राय, अवनीश, बनारस जिला प्रमुख अजय सिंह, बहराइच जिला प्रमुख अर्जुन पांडे,सीतापुर जिला प्रमुख अंकित वर्मा, जिला प्रमुख बलरामपुर नितीश श्रीवास्तव, जौनपुर जिला प्रमुख चंद्रमणि पांडे आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments