Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरघर में घुसकर छेड़ छाड़ करने के मामले में मुकदमा दर्ज

घर में घुसकर छेड़ छाड़ करने के मामले में मुकदमा दर्ज


जलालपुर अम्बेडकर नगर। घर में घुसकर छेड़छाड़ करने के मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक धाराओं में तीन लोगो के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करते हुए कार्यवाही शुरू कर दिया है।

प्रकरण जैतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है । पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि विपक्षी प्रीतम व प्रेम निवासी सोहगूपुर निखिल निवासी कुसुम खोर थाना जैतपुर एक मनबढ़ और दबंग किस्म के लोग हैं। जो बीते 15 फरवरी को रात लगभग आठ बजे घर का दरवाजा तोड़कर घर में घुस गए हाथ खींचने लगे जोर-जोर से चिल्लाने लगी शोर शराबा सुनकर परिजन पुराने घर से आ गए । विपक्षी धारदार कुल्हाड़ी एवं लोहे के पाइप से जानलेवा हमला करते हुए बुरी तरह से पीटने लगे। जिसमें पिता के सिर में कुल्हाड़ी से वार करते हुए सर फोड़ दिया जिससे गंभीर चोट आई बीच बचाव करने पहुंची माता को भी चोटे आई और शोर शराबा सुन जब तक ग्रामीण एकत्रित होते तब तक हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने हमलावरों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments