Friday, July 31, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याछात्र के अपहरण के मामले में कार्रवाई की मांग

छात्र के अपहरण के मामले में कार्रवाई की मांग

अयोध्या। थाना खण्डासा के ग्राम पूरे भक्तिन के रहने वाले कुलदीप यादव ने अपने बेटे विमल यादव के अपहरण का आरोप अज्ञात लोगो पर लगाया है। कोचिंग जाते समय दस फरवरी को उनका बेटा गायब हो गया था। जिसके बाद थाने में मामले की रिपोर्ट भी उन्होंने दर्ज कराई थी। जिसके बाद विमल 11 फरवरी को बरेली जीआरपी थाने मे मिला था। कुलदीप का कहना है कि घर पहुंचने पर बेटे ने अपने अपहरण की जानकारी दी। दस फरवरी की शाम एक नम्बर से बेटे की जानकारी देते हुए फोन आया था। जिसके बाद फोन आफ हो गया। बाद बेटे के बरेली जीआरपी में होने की जानकारी मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments