Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या पहुंची मुम्बई से निकली सनातन रक्षक सेना की यात्रा

अयोध्या पहुंची मुम्बई से निकली सनातन रक्षक सेना की यात्रा

अयोध्या। सनातन रक्षक सेना के तत्वावधान में विगत 11 फरवरी से एक धार्मिक यात्रा महाराष्ट्र के नागपुर से चलकर अयोध्या पहुंची। उक्त जानकारी प्रेस वार्ता के दौरान सनातन रक्षक सेना के राष्ट्रीय महामंत्री वीरेंद्र सिंह ने दिया। उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम की झांकी एवं 1008 किलोग्राम की आर्गेनिक धूपबत्ती के साथ इस यात्रा को भगवा झंडा दिखाकर कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी ने रवाना किया। यात्रा नागपुर से चलकर जबलपुर, सिवनी, सतना, मैहर, चित्रकूट, प्रयागराज, भदोई, राजा के तलाब, काशी, जौनपुर सुल्तानपुर होते हुए अयोध्या धाम में पहुंची।
उन्होंने बताया कि धार्मिक यात्रा का लगभग 46 जगहों पर स्वागत किया गया। नेतृत्व सनातन रक्षक सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुरुमा सिंठ एवं राष्ट्रीय व प्रदेश की कार्यकारिणी कर रही हैं। 15 फरवरी को केटी पब्लिक स्कूल में सुबह 10 बजे रामचरितमानस पाठ का कार्यक्रम रखा गया है। 16 फरवरी को 1000 महिलाओं द्वारा सुबह 9 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। देश के लगभग 10 राज्यों के प्रतिनिधि एवं सनातनियों का आना सुनिश्चित है। कई मठ, मंदिर के साधु संत एंव महात्माओं का आगमन 15 फरवरी से लेकर 16 फरवरी तक केटी पब्लिक स्कूल में रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments