Tuesday, August 4, 2026
HomeNewsलेखपाल को छ हजार घूस लेते बिजलेंस टीम ने पकड़ा

लेखपाल को छ हजार घूस लेते बिजलेंस टीम ने पकड़ा


अयोध्या। सरकार की भष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। लगातार घूस लेने के आरोप में कर्मचारी पकड़े जाते है। लेकिन सरकारी कर्मचारी इससे सीख नही ले रहे है। घूस लेने के आरोपियों में सर्वाधिक राजस्व विभाग के कर्मचारी है। मंगलवार को रूदौली तहसील के एक लेखपाल को बिजलेंस टीम ने रंगे हाथ पकड़ा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अयोध्या नगर के नाका निवासी नीलाम्बर यादव के भाई की मृत्यु होने के बाद उसकी जमीन अन्य तीन भाइयों के नाम दर्ज कराना चाहता था। भाईयों का नाम दर्ज करने के लिए रूदौली तहसील के लेखपाल शिवकुमार पाण्डेय पीड़ित से 6000 रूपये की मांग की। रूदौली तहसील मोड़ ओबरब्रिज के पास रूपये लेकर पहुंचने को कहा। इस पर बिजलेंस टीम ने लेखपाल को 6000 रूपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। लेखपाल के खिलाफ थाना उ.प्र. सर्तकता अधिष्ठान में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments