Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकिसान मोर्चा की ग्राम परिक्रमा यात्रा बारह फरवरी से होगी शुरू

किसान मोर्चा की ग्राम परिक्रमा यात्रा बारह फरवरी से होगी शुरू


अयोध्या। पार्टी कार्यालय सहादतगंज में भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया कि सरकार ने किसानों को समृद्धशाली बनाने के लिए अनेक योजनाएं दी है। केन्द्र सरकार ने कृषि बजट को कई गुना बढ़ा दिया है। सरकार किसानों के विकास के लिए संकल्पित है। ग्राम परिक्रमा यात्रा के माध्यम से कार्यकर्ता किसानों से सम्पर्क व संवाद करेंगे।

किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री हरीश श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम परिक्रमा यात्रा के माध्यम से किसानों तथा ग्रामीणंचल की जनता से पार्टी कार्यकर्ता सम्पर्क करेंगें। ग्राम सभा के देवस्थान में पूजन के बाद कार्यकर्ता घर-घर सम्पर्क कर लोगों से सरकारी योजनाओं के बारे में संवाद करेंगे।

भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र प्रताप सिंह बल्ले ने बताया कि 12 फरवरी से ग्राम परिक्रमा यात्रा की शुरूवात रौनाही तटबंध रामनगर धौरहरा से किया जाएगा। योजनाओं के माध्यम से सरकार किसान कल्याण एवं उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है। सरकार की योजनाओं तथा उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से किसाना मोर्चा ग्राम परिक्रमा यात्रा का आयोजन कर रहा है। यात्रा की शुरूवात ग्राम देव स्थान पूजन, कृषि यंत्र पूजन एवं गौमाता के पूजन करके किया जाएगा। जिसमें भाजपा के जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments