Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकेन्द्र व प्रदेश सरकार ने योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को किया...

केन्द्र व प्रदेश सरकार ने योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को किया लाभान्वित – रोली सिंह


अयोध्या। शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत भाजपा पदाधिकारियों ने नगर निगम के तिलक हॉल में स्वंय सेवी संस्थाओं, स्वंय सहायता समूह की महिलाओं के साथ चाय पर चर्चा की। इस दौरान सरकार द्वारा महिला हितों में किए गए कार्यो के बारे में महिलाओं से संवाद किया गया।

कार्यक्रम में जिपंअ रोली सिंह ने कहा कि महिलाओं को केन्द्र में रह कर मोदी व योगी सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाएं देकर महिलाओं को लाभान्वित किया है। महिलाओं को सुरक्षा तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनानें के लिए सरकारी ने अनेक योजनाएं दी है। 2024 के लोकसभा चुनाव में 400 पार के लक्ष्य के साथ नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पुन सरकार बनाना है।

महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में महिला वोटर्स का प्रतिशत बढ़े इसके लिए हम सभी को कार्य करना है।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि नारी शक्ति के सम्मान व स्वालंबन के लिए सरकार ने योजनाओं की श्रृंखलाएं प्रदान की है। लोकसभा चुनाव में महिलाओं को पार्टी की विचारधारा से जोडना लक्ष्य है। कार्यक्रम समाज की उन महिलाओं तक पहुंचने का अभियान जो लगातार समाजिक कार्यों से जुड़ कर महिलाओं के हित में कार्य कर रहीं है। महानगर अध्यक्ष महिला मोर्चा आशा गौड़ ने कहा कि महिलाएं नरेन्द्र मोदी को दुबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि आने वाले लोक सभा चुनाव में विगत चुनाव की अपेक्षा 10 प्रतिशत अधिक मत प्राप्त करने का लक्ष्य रखा गया है।

कार्यक्रम में  महिला महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोज मिश्रा, महामंत्री प्रतिमा शुक्ला, बसंती सिंह यमुनोत्री केसरवानी, रामकुमार सिंह राजू, अभियान के जिला प्रभारी राधेश्याम त्यागी, प्रतीक श्रीवास्तव, मंजू गुप्ता, अनीता सिंह, नीलम जायसवाल, पुष्पा मिश्रा, सावित्री गुप्ता, सीता सिंह, सीमा तिवारी, गीता शुक्ला, अनीता द्विवेदी, माया सिंह, वंदना सिंह, नेहा तिवारी सहित सैकड़ो एनजीओ तथा स्वंय सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं उपस्थित रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments