Friday, July 31, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनई कार खरीद कर जा रहे थे घर, ट्रेलर की टक्कर से...

नई कार खरीद कर जा रहे थे घर, ट्रेलर की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे, बच्चे की मौत


अंबेडकर नगर। टांडा– बांदा नेशनल हाईवे पर अकबरपुर थाना क्षेत्र के नवीन सब्जी मंडी के निकट बने ओवर ब्रिज पर गुरुवार की दोपहर बाद डिजायर कार वा ट्रेलर के बीच आमने-सामने हुई टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं आधा दर्जन लोग घायल हो गए । स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरीके से कार में सवार लोगों को बाहर निकलवाया और उन्हें निजी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार अकबरपुर थाना क्षेत्र के फत्तेपुर ककड़ डिल्ला निवासी आज्ञाराम वर्मा की बहन निवासी सोनगांव ने गुरुवार को नई डिजायर कर खरीदी थी। कार में भाइयों के बच्चे भी बैठे हुए थे। नवीन सब्जी मंडी के निकट ओवर ब्रिज पर विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर से सीधी टक्कर हो गई। आवाज सुन वहां पर बड़ी संख्या में पहुंचे अगल-बगल के लोगों ने घायलों को बाहर निकलवाया । इसी बीच सूचना पाकर परिजन भी वहां पहुंच गए और घायलों को लेकर एक निजी अस्पताल में गए जहां आज्ञाराम राम के 9 वर्षीय पुत्र तनय को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। चिकित्सालय पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। ट्रेलर चालक वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments