Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअवध विवि का कवि कुलगुरू कालीदास संस्कृत विश्वविद्यालय, महाराष्ट्र से हुआ अनुबंध

अवध विवि का कवि कुलगुरू कालीदास संस्कृत विश्वविद्यालय, महाराष्ट्र से हुआ अनुबंध


अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय व कवि कुलगुरू कालीदास संस्कृत विश्वविद्यालय, महाराष्ट्र के मध्य अनुबंध किया गया। अवध विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ अंजनी कुमार मिश्र व कवि कुलगुरू विश्वविद्यालय के कुलगुरू प्रो. हरे कृष्ण पाण्डेय के निर्देशन में कुलसचिव प्रो. कृष्ण कुमार पाण्डेय के बीच महाराष्ट्र में अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अंजनी ने बताया कि इस एमओयू से दोनों संस्थानों के विद्यार्थी व शिक्षक संयुक्त रूप से अकादमिक दक्ष होंगे। इसके अतिरिक्त वे अधिगम शिक्षण के साथ व्यावहारिक रूप से प्रशिक्षित होंगे। कुलसचिव डॉ. मिश्र ने बताया कि संस्थानों के मध्य तीन वर्ष के लिए एमओयू किया गया है। जिनमें अकादमिक सूचनाओं के साथ शोध विषयों के आदान-प्रदान पर सहमति बनी है। इसमें शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण, कार्यशाला, सेमिनार व अन्य अधिगम कार्यक्रमों से सीखने का अवसर मिलेगा।

       कवि कुलगुरू कालीदास संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो0 कृष्ण कुमार पाण्डेय ने बताया कि दोनों संस्थानों की आपसी सहमति से अनुबंध-पत्र पर हस्ताक्षर किए गए है। इससे अकादमिक व प्रायोगिक कार्यों के साथ विशेषज्ञों की सहायता से शोधपरक कार्यों की जानकारी प्राप्त हो सकेगी। इस एमओयू पर केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय भोपाल के प्रो0 रमाकांत पाण्डेय, प्रयागराज परिसर के प्रो0 ललित कुमार त्रिपाठी, प्रो0 प्रसाद गोखले, प्रो0 मधुसुधन पेन्ना, प्रो0 कविता होले, प्रो0 हरे कृष्ण अगस्ती, प्रो0 जयंत चैधरी, प्रो0 कलापिनी अगस्ती, प्रो0 रतन मोहन झा, डॉ0 अनिल कुमार, उपकुलसचिव डॉ0 सुमित कठाले, डॉ0 दीपक कापडे, कुणाल महाजन, श्रीवरदा मालगे आणि, अंकित मिश्रा मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments