Tuesday, July 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअंतिम संस्कार से लौट रही पिकअप पलटी, एक की मौत,10 घायल

अंतिम संस्कार से लौट रही पिकअप पलटी, एक की मौत,10 घायल


अंबेडकर नगर। अहिरौली थाना क्षेत्रांतर्गतअन्नावा बाजार में दाह संस्कार के बाद वापस आ रही पिकअप पलटने से उस सवार एक वृद्ध की मौत हो गई वहीं लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पूरी टीम के साथ आई अहिरौली पुलिस ने पिकअप चालक को हिरासत में लेकर थाने ले गई और घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भिजवाया। घटना सोमवार की शाम लगभग चार बजे की है।

अकबरपुर कोतवाली  क्षेत्र के सोनहरा गांव निवासी 75 वर्षीय संत राम पुत्र राम बघेल की सोमवार को मृत्यु हो गई थी। मृतक के सगे संबंधी व गांव के लोग दाह संस्कार के लिए श्रवण क्षेत्र गए थे। घर वापस आते समय अन्नावा बाजार में पिकअप चालक ने एक पान की दुकान पर रुक कर गुटखा लेने के बाद तेज रफ्तार से अकबरपुर की ओर चल पड़ा। आसपास खड़े लोगों ने बताया कि पिकअप की रफ्तार इतना तेज थी कि पान की दुकान से लगभग 500 मी जाते-जाते पिकप अनियंत्रित होकर पलट गयी, जिससे पिकअप में बैठे लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर आई अहिरौली पुलिस ने एंबुलेंस की व्यवस्था कर घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया, अस्पताल ले जाते समय राम लखन पुत्र श्रीराम की मृत्यु हो गई ।

वही सोनहरा निवासी 18 वर्षीय शिवम पुत्र शिव मूरत , 35 वर्ष के पिंटू पुत्र हरिराम, 55 वर्षीय जमुना पुत्र बरसाती, 50 वर्षीय राम मूरत पुत्र संतोषी, 17 वर्षीय झिन्नु पुत्र देवेंद्र , 18 वर्षीय इंद्रजीत, 22 वर्षीय राजकुमार पुत्र संतराम ,  50 वर्षीय राम बदन पुत्र श्री राम वा अकबरपुर थाना क्षेत्र के मीरानपुर निवासी 42 वर्षीय राकेश पुत्र सिद्धी प्रसाद व अकबरपुर थाना क्षेत्र के कादीपुर मठिया निवासी 50 राम नाथ पुत्र छोटकून घायल हो गए। पिकअप चालक राजकुमार को पुलिस पड़कर थाने ले गई। थाना प्रभारी विवेक वर्मा ने बताया कि अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments