Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकरंट लगाकर जान से मारने का किया प्रयास, पीड़ित ने थाने में...

करंट लगाकर जान से मारने का किया प्रयास, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर


जलालपुर अंबेडकर नगर। पीड़ित ने गांव के ही एक व्यक्ति पर घर में घुसकर हाथ में करंट लगा कर जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया। पीड़ित द्वारा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। प्रकरण मालीपुर थाना क्षेत्र के ताहापुर गांव की है । गांव निवासी नरेंद्र वर्मा ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि बीते शनिवार की रात को खाना खाकर घर में सो गया तभी रात करीब 10:00 बजे गांव का ही कृष्ण कुमार विश्वकर्मा घर के पीछे से घुस गया और जान से मारने की नीयत से घर में लगी बोर्ड से बिजली का तार लगाकर मेरे हाथ में लगा दिया जब करंट लगा तो मै जग गया मुझे पकड़ कर गला दबा दिया जिससे मैं अचेत हो गया । जब मुझे होश आया तो हल्ला गुहार मचाया जिससे आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और सूचना पर 112 नंबर पीआरवी पहुंची। उसके घर गई जहां उसके घर वालों ने बताया कि वह नहीं है। पीआरवी ने दोनों पक्षों को मालीपुर थाने बुलाई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देते हुए विपक्षी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments