Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याआडवाणी को भारत रत्न मिलने पर भाजपाईयों ने व्यक्त किया पीएम का...

आडवाणी को भारत रत्न मिलने पर भाजपाईयों ने व्यक्त किया पीएम का आभार


अयोध्या। पूर्व उपप्रधानमंत्री व पूर्व भाजपा अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने की घोषणा के बाद भाजपाईयों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि लाल कृष्ण आडवाणी हम सभी पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। वे राजनीति में सर्मपण तथा दृढ़ संकल्प के प्रतीक है। अपने लम्बे राजनीतिक जीवन में उन्होनें कभी अपने विचारों के साथ समझौता नही किया। इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करता हूं।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा ने कहा कि देश के विकास तथा राष्ट्रनिर्माण में लाल कृष्ण आडवाणी द्वारा किया गया योगदान अविस्मरणीय और प्रेरणादायक है। वे हम सभी के प्रेरणा स्रोत है। उन्होनें अपनी विद्वता तथा प्रशासनिक क्षमता से देश के लोकतंत्र को मजबूत करने का कार्य किया।

जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि जिनके जीवन का हर क्षण राष्ट्रनिर्माण व भारत माता की सेवा में बीता है। भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाने में अद्वितीय योगदान रहा हो। समाज के हर वर्ग के लिए अतुलनीय योगदान दिया। उन्हें देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किए जाने पर प्रधानमंत्री का आभार।

 शैलेन्द्र कोरी, तिलकराम मौर्या, परमानंद मिश्र, अनुराग त्रिपाठी, शशि प्रताप सिंह, दिवाकर सिंह, राजेश सिंह, प्रतीक श्रीवास्तव आदि ने प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments