Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरछः के खिलाफ दर्ज़ हुआ मुकदमा

छः के खिलाफ दर्ज़ हुआ मुकदमा

जलालपुर अंबेडकर नगर। पीड़ित की तहरीर पर छः के विरुद्ध तोड़फोड़ समेत अन्य कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। मालीपुर थाना क्षेत्र के बीबीपुर भुसौली गांव निवासी किसान राजाराम पाल का है। विदित हो कि बीते कई वर्षो से मुख्यमंत्री दरबार समेत अन्य सभी अधिकारियों का चक्कर लगाने के बाद पीड़ित किसान की खतौनी पर बीते दिनों राजस्व विभाग ने खूंटा का निशान देही लगाकर कब्जा दिलाया था। बीते गुरुवार को बिपक्षी प्रेम शिला यादव, विजय यादव,अजय यादव, अंगूरा देवी, राम जीत और शुभम आदि ने किसान के परिजनों को अपमानित करते हुए खूंटा  उखाड़ कर फेंक दिया। पीड़ित  किसान राजाराम की तहरीर पर पुलिस ने उक्त 6 आरोपियों के विरुद्ध तोड़फोड़ समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments