मिल्कीपुर, अयोध्या। इनायत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मंजनाई पूरे इटरोरे गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में घर के बरामदे में युवक का शव फंदे से लटका मिला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंजनाई पूरे इटरोरे गांव में बीते बृहस्पतिवार की देर रात 25 वर्षीय युवक दिनेश कुमार पुत्र रामसेवक का शव घर के बरामदे में लटका देख लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवक के शव को फांसी के फंदे से नीचे उतरवा कर विधिक कार्यवाही शुरू की।



