Tuesday, July 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकोहरे का फायदा उठाते हुए चोरों ने कपड़े की दुकान को बनाया...

कोहरे का फायदा उठाते हुए चोरों ने कपड़े की दुकान को बनाया निशाना, पार किया नगदी व कीमती कपड़े

जलालपुर अंबेडकर नगर। सम्मनपुर थानाक्षेत्र के व्यापार मंडल सिकंदरपुर के कोषाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद अग्रहरी के डी.पी. वस्त्रालय से शुक्रवार की रात में चोरों ने लाखों रुपए का सामान चोरी कर लिया। दुर्गा प्रसाद का मुख्य बाजार सिकंदरपुर में कपड़े की एक दुकान है। रात में कोहरा अधिक होने के कारण चोरों ने इसका लाभ उठाते हुए आगे की तरफ से उनके दुकान के फर्स्ट फ्लोर पर चढ़ गए और उसी के रास्ते दुकान के अंदर पहुंच गए और अंदर पहुंचकर महंगी महंगी साड़ियां, लहंगा आदि महंगे कपड़ों को कंबल मे बांधकर उठा ले गए और गल्ले में रखी हुई नकदी भी उठा ले गए लगभग डेढ़ लाख रुपए का नुकसान बताया जा रहा है। घटना की तहरीर पुलिस को दी जा चुकी है थानाध्यक्ष ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments