Sunday, September 22, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरभव्य एवं दिव्य भारत निर्माण के साथ स्थित सरकार देने की गारंटी...

भव्य एवं दिव्य भारत निर्माण के साथ स्थित सरकार देने की गारंटी है मोदी सरकार- ओमकार गुप्ता


◆ कमल का फूल, अबकी बार 400 पार स्लोगन को दीवार पर लिखकर चेयरमैन ने  की दीवार लेखन अभियान की शुरुआत


बसखारी अंबेडकर नगर। भव्य एवं दिव्य भारत निर्माण एवं देश में स्थिर सरकार देने के लिए मोदी सरकार दृढ़ संकल्पित है। देश में तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार केंद्र में 2024 में पुनः बनने जा रही है। उक्त बातें नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के अध्यक्ष एवं भाजपा के युवा नेता ओंमकार गुप्ता ने अबकी बार 400 पार  के नारे को दोहराते हुए नगर पंचायत क्षेत्र में दीवार लेखन अभियान की शुरुआत करते हुए कही। उन्होंने इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए दीवाल पर भाजपा का चुनाव चिन्ह कमल का फूल बना कर और 2024 में एक बार फिर मोदी सरकार के  स्लोगन को लिखकर लोगों से भारतीय जनता पार्टी के इस नारे को पूर्ण करने में सहयोग करने की अपील भी की। नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने नगर पंचायत क्षेत्र के कई वार्डों में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे दीवार लेखन अभियान के तहत दीवारों पर भाजपा का चुनाव चिन्ह ‌कमल का फूल व भारतीय जनता पार्टी के द्वारा दिए गए नारे को लिखकर लोगों से 2024 के होने वाले चुनाव में नरेंद्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री  बनाने के लिए अभी से जुट जाने का आवाहन किया।इस दौरान उनके साथ भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष विनोद गुप्ता,सुबास निषाद, प्रदीप कुमार,रोशन लाल निषाद,राम आधार यादव, अभिषेक गुप्ता,रोहित कसौधन, दीपक गौड़ ,प्रदीप जायसवाल, संजय मिश्रा, पवन जायसवाल, प्रतीक उपाध्याय, लालमन रावत, पवन कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments