Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजनपद में मनाई गई सुभाष चंद्र बोस की जयंती

जनपद में मनाई गई सुभाष चंद्र बोस की जयंती

अंबेडकर नगर । जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के शुभ अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा पुष्प अर्पित कर नमन किया गया।नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को उड़ीसा के कटक में एक बंगाली परिवार में हुआ था। भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में इनका बहुत बड़ा योगदान है। ‘तुम मुझे खून दो-मैं तुम्हें आजादी दूंगा’, ‘जय हिंद-जय भारत’ और ‘दिल्ली चलो’ जैसे नारों से उन्होंने देश के युवाओं में देशभक्ति की लौ जलाई थी। 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती मनाई जाती है। इस दिन को पराक्रम दिवस के रूप में भी जाना जाता है। अपर जिलाधिकारी डॉ सदानंद गुप्ता, उप जिलाधिकारी मोहनलाल गुप्ता तथा रोशनी यादव तथा कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारी/ कर्मचारी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments