Thursday, July 30, 2026
HomeUncategorizedभाजपा नेता ने अयोध्या से वाराणसी तक मेमों ट्रेन चलाए जाने की...

भाजपा नेता ने अयोध्या से वाराणसी तक मेमों ट्रेन चलाए जाने की मांग


जलालपुर अंबेडकर नगर। अयोध्या और वाराणसी धार्मिक नगरी के लिए भाजपा नेता ने एक मेमो ट्रेन जल्द चलाई जाने की मांग की है। एक वार्ता में भाजपा नेता केशव प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि अयोध्या और वाराणसी एक विश्व विख्यात धार्मिक स्थल बन चुका है जहां काफी संख्या में श्रद्धालु वाराणसी और अयोध्या दर्शन पूजन करने हेतु आया जाया करते हैं परंतु उचित साधन न होने से इन श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतें पैदा होती हैं इसलिए सरकार से मांग करता हूं कि अयोध्या ,मालीपुर, शाहगंज होते हुए वाराणसी तक एक मेमो ट्रेन चलाई जाने की अति आवश्यकता है ।उन्होंने कहा कि ट्रेन को चलाने के लिए जल्द ही रेल मंत्री को लिखित पत्र भेज कर मांग किया जाएगा जिससे श्रद्धालुओं को इन तीर्थ स्थलों का दर्शन पूजन करने में कोई समस्या ना हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments