Saturday, March 7, 2026
HomeNewsप्राण प्रतिष्ठा के दिन लांच होगा एलबम, रामायण सीरियल के राम, सीता...

प्राण प्रतिष्ठा के दिन लांच होगा एलबम, रामायण सीरियल के राम, सीता व लक्ष्मण ने किया है अभिनय

अयोध्या। गुप्तारघाट पर जलसमाधि, वहां से वापस आने के बाद अयोध्या में भ्रमण, अयोध्यवासी प्रसन्न व दीपोत्सव का माहौल, ऐसी ही कुछ थीम होने वाले है अभिषेक ठाकुर प्रोडक्शन के द्वारा बनाये गये म्यूजिक एलबम की। इस म्यूजिक एलबम में मुख्य भूमिका निभाई है। रामायण के राम अरुण गोविल, सीता दीपिका चिखलिया व लक्ष्मण सुनील लहरी ने। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के दिन इसे लांच किया जाएगा।
गाने के सम्भावित बोल है कि अवध में राम आये है, सिया के राम आए है। हमारे राम आए है। सिविल लाईन स्थित पत्रकार वार्ता के दौरान अरुण गोविल ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा श्रीराम के मंदिर में हो रही है। राममंदिर राष्ट्र मंदिर साबित होगा। यह मंदिर प्रेरणा श्रोत होगा। मंदिर बनेगा इसका विश्वास था। परन्तु इस तरह से प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसका विश्वास नहीं था। इतनी सुखद अनुभूति है जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती है।
दीपिका चिलखिया ने बताया कि दो दिन में गाने को शूट किया गया है। जिसमें अच्छे, अच्छे लोकेशन है। शबरी व हनुमान जी भी इंट्री होगी। सुनील लहरी ने बताया कि सौभाग्यशाली हूं जो अयोध्या आने का अवसर मिला। जो राम को नकारते है। वह नादान है। जिन्हें राम के बारें में जानकारी नहीं है। वह इस तरह की बातें कर रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments