Tuesday, July 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यादीपक जलाकर आतिशबाजी करके व्यापारियों ने महोत्सव मनाने का किया आवाहन

दीपक जलाकर आतिशबाजी करके व्यापारियों ने महोत्सव मनाने का किया आवाहन

अयोध्या। व्यापार अधिकार मंच के संयोजक सुशील जायसवाल के नेतृत्व में प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन को लेकर गांधी पार्क में दीपोत्सव का आयोजन किया गया। व्यापारियों ने दीपक जलाने के बाद आतिशबाजी की। सिविल लाइन स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करने के बाद सामूहिक रुप से रघुपति राघव राजा राम गीत गाया।

सुशील जायसवाल ने बताया कि 500 वर्ष के बाद प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। यह हमारे लिए आज तक का सबसे बड़ा पर्व है। इसके लिए आम जनमानस को प्राण प्रतिष्ठा के दिन हमेशा याद रखे जाने वाला दीपोत्सव मनाना चाहिए। समाजसेवी राजीव मदान ने बताया कि व्यापार अधिकार मंच के सभी लोग गांधी पार्क में एकत्रित हुए। गांधी जी का माल्यार्पण करके उनका आशीर्वाद लिया गया। मौके पर कमल कौशल, आकाश जायसवाल, राजेश सागर, मोहित सिंह बावी, रत्नाकर मिश्रा, राजकुमार मोटवानी, प्रशांत गुप्ता, शैलेन्द्र सोनी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments