Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामहानगर के सभी वार्डो में भाजपाईयों ने चलाया स्वच्छता अभियान

महानगर के सभी वार्डो में भाजपाईयों ने चलाया स्वच्छता अभियान


◆ जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों ने की साफ-सफाई


अयोध्या। भाजपा प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बूथ स्तर पर स्वच्छता अभियान चला रही है। पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता स्वच्छता अभियान में लगे हुए हैं। अभियान को स्थानीय लोगों का समर्थन भी मिल रहा है। सोमवार को सांसद लल्लू सिंह ने अयोध्या के हनुमान कुंड वार्ड में , वेद गुप्ता ने अशोक सिंघल नगर में महापौर गिरीश पति त्रिपाठी व महानगर प्रभारी विजय प्रताप  सिंह ने राम की पैड़ी पर, प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने अभिराम दास वार्ड, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने मणिरामदास छावनी वार्ड ,पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने सीता कुंड वार्ड, तिलक राम मौर्य ने अवधपुरी वार्ड ,अनिल सिंह व दिवाकर सिंह ने जयप्रकाश नारायण वार्ड में स्वच्छता अभियान चलाया।

सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन इतिहास में स्वर्णाक्षरों में दर्ज होगा। पूरा विश्व अयोध्या की ओर देख रहा है। यहां के नागरिकों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। हमें अयोध्या को रिकार्ड स्तर पर स्वच्छ व सुंदर बनाना है। इसके लिए सभी को अपनी पूरी शक्ति व सामर्थ्य से जुट जाना चाहिए। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि भाजपा के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता स्वच्छता अभियान में लगे हुए हैं । नगर के हर वार्ड में अभियान चलाया जा रहा है। महापौर  गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि हमें अपने परिवेश को स्वच्छ रखने के प्रति संकल्पित होना चाहिए। प्राण प्रतिष्ठा के दौरान अयोध्या को प्लास्टिक मुक्त करने का संकल्प लें। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि बूथ स्तर पर पदाधिकारी को स्वच्छता अभियान चलाने की जिम्मेदारी सौंप गई है। 21 तारीख तक महानगर को स्वच्छ व सुंदर बनाने की जिम्मेदारी हमारी है। इसमें स्थानीय लोगों का भी काफी साथ मिल रहा है। प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन को लेकर लोगों में हर्षोल्लास का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments