Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमां ने गाय को चारा डालने को कहा, तो बेटे ने कर...

मां ने गाय को चारा डालने को कहा, तो बेटे ने कर दी मां की हत्या

अंबेडकर नगर। मामूली कहासुनी के चलते बेटे ने अपनी मां के ऊपर हमला कर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुत्र को पुलिस हिरासत में लेकर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है। पुलिस अधीक्षक डाक्टर कौस्तुभ सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारियां ली।

घटना महरुआ थाना क्षेत्र के खजूर डीह गांव में रविवार की सुबह की है। जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय सोना देवी अपने पुत्र पंकज के साथ बैठकर अलाव सेक रही थी , इसी बीच मां ने बेटे से गाय को चारा डालने को कहा, इसी बात को लेकर बेटा मां से झगड़ने लगा, जब तक मां कुछ समझ पाती तबतक बेटे ने लोहे की फूकनी से उसके सिर में वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। आरोपी पुत्र मंदबुद्धि का बताया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments