Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासपा कार्यालय पर आयोजित हुआ खिचड़ी भोज व कार्यकर्ता सम्मेलन

सपा कार्यालय पर आयोजित हुआ खिचड़ी भोज व कार्यकर्ता सम्मेलन

अयोध्या। समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय पर पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडे ने कार्यकर्ता सम्मेलन व खिचड़ी भोज का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव व संचालन महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम ने किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे व महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव व महासचिव हामिद जाफर मीसम ने नवनियुक्त पिछड़ा वर्ग प्रदेश सचिव बृजेश सिंह चौहान व महानगर अध्यक्ष भगवान दीन निषाद को माला पहनाकर स्वागत किया।

 पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ने कहा कि भाजपा केवल ठगने का काम कर रही। समाज में दुष्प्रचार का काम कर रही है। समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव ने रोजगार देने का काम किया। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराकर इंडिया गठबंधन को सभी 80 सीटों पर चुनाव जिताना ही एक लक्ष्य है।

पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद ने कहा कि 2024 चुनाव संविधान बचाने का चुनाव है। जयशंकर पांडे ने कहा कि आज भाजपा भगवान राम का इस्तेमाल कर चुनाव जीतना चाहती है। जिसको हमें बेनकाब करने की जरूरत है। जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा हर बूथ पर महिलाओं की भागीदारी बहुत जरूरी है क्योंकि चुनाव जीतने के लिए बूथ को मजबूत होना आवश्यक है। महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर लोकसभा चुनाव की तैयारी में लग जाने के लिए कहा उन्होंने कहा सभी बूथ प्रभारी अपनी बूथ कमेटी को जल्द से जल्द गठन करके लोकसभा चुनाव की तैयारी में लग जाए।

इस अवसर पर महानगर प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट, हामिद जाफर मीसम, श्री चंद यादव, राम अचल यादव, बाबू छेदी सिंह,बलराम मौर्य, मोहम्मद हलीम पप्पू, छोटे लाल यादव, इंद्रपाल यादव, उपाध्याय रियाज अहमद टेनी, जगन्नाथ यादव,विजय यादव, शक्ति जायसवाल, आदि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments