Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरविकास कार्यकमों की जारी रैंकिंग में प्रदेश में अव्वल रहा अम्बेडकरनगर

विकास कार्यकमों की जारी रैंकिंग में प्रदेश में अव्वल रहा अम्बेडकरनगर


अम्बेडकरनगर। मुख्यमंत्री  के सर्वोच्च विकास प्राथमिकता कार्यकमों की प्रदेश स्तर पर माह दिसम्बर 2023 की जारी रैंकिंग में जनपद पूरे प्रदेश में प्रथम पायदान पर रहा। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री के सर्वोच्च विकास प्राथमिकता कार्यकमों की समीक्षा मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पोर्टल के माध्यम से स्वयं मुख्यमंत्री द्वारा भी की जाती है जिसके अन्तर्गत प्राथमिकता विकास कार्यकमों के माध्यम से प्रदेश के आमजनमानस के जीवन स्तर की संवृद्धि के साथ ही साथ प्रदेश के विकास की रूपरेखा को समेकित रूप से विकास के मानदण्ड स्थापित करने हेतु गति प्रदान की जाती है।

विकास कार्यकमों की रैंकिंग में पुनः प्रथम स्थान प्राप्त होने पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा खुशी व्यक्त करते हुए कहा गया कि यह जनपद के मुख्य विकास अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों की कर्त्तव्यनिष्ठा, विकास के प्रति समावेशी सोच तथा उनकी टीम भावना का प्रतिफल है। प्रथम स्थान प्राप्त करने से जनपद के समस्त अधिकारियों की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है कि किस प्रकार हम अपनी सर्वोच्च रैंकिंग को बरकरार रखते हुए ऐसे क्षेत्रों एवं उससे सम्बन्धित विकास कार्यकमों में जिनमें सुधार की गुंजाइश है पूरे जी-जान एवं मनोयोग से लगकर भविष्य में जारी होने वाली रैंकिंग में सर्वोच्च स्थान पर बने रहें साथ ही मुख्यमंत्री  के समग्र विकास के विजन के अनुरूप जनपद और प्रदेश के आमजनमानस के जनकल्याण एवं समग्र विकास को चरितार्थ कर सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments