Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामंडल रेल प्रबंधक ने किया अयोध्या धाम, दर्शन नगर व सलारपुर रेलवे...

मंडल रेल प्रबंधक ने किया अयोध्या धाम, दर्शन नगर व सलारपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण


अयोध्या। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए डीआरएम रेलवे अयोध्या धाम, सलारपुर तथा दर्शन नगर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने अयोध्या धाम जं. स्टेशन पर विभिन्न यात्री सुविधाओं के आधुनिकीकरण एवं विस्तारीकरण का जायजा लिया।

स्टेशन पर पहले से स्थापित व्यवस्थाओं के अलावा अतिरिक्त बुकिंग काउन्टर, पूछताछ एवं मे आई हेल्प यू काउन्टर, खोया पाया, वाटर बूथ, प्रसाधन कक्ष, मेडिकल बूथ, खानपान के स्टॉल, स्वचालित सीढ़ियाँ, विश्रामालय, यात्रियों के ठहरने का स्थान, पार्किंग स्थल, सीसीटीवी ,फूड प्लाज़ा, दिव्यांग यात्रियों हेतु व्यवस्था, को देखा। नियमबद्ध तथा समयबद्ध रेल संचालन प्रणाली का को लेकर मण्डल रेल प्रबंधक ने आवश्यक निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने अयोध्या के निकटवर्ती स्टेशन दर्शननगर एवं सालारपुर में भी पर्याप्त यात्री सुविधाओं को मुहैया कराने तथा उचित रेल संचालन प्रणाली का स्थापन करना के लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए।

मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि निरीक्षण का उद्देश्य जहां एक ओर समस्त आवश्यक व्यवस्थाओं को उचित समय पर उच्च कोटि के मानकों के साथ स्टेशनों पर स्थापित करना है। वहीं दूसरी ओर इनके द्वारा अपने रेलयात्रियों को अधिकाधिक लाभ पहुंचाना है, ताकि उनकी यात्रा सुगम एवं आनंदमयी हो सके।

निरीक्षण कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक/अयोध्या , सचिन वर्मा सहित अन्य विभागों के शाखाध्यक्ष एवं अन्य रेलकर्मी  सम्मिलित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments