◆ अयोध्या अब पूरे विश्व की टूरिज्म कैपिटल बनकर आ रही है सामने – तरूण चुग
◆ रामभक्तों को दर्शन देने के लिए अयोध्या पूरी तरह से तैयार – डिप्टी सीएम
◆ 20 हजार लोगों के आवास के लिए बनेगी टेंट सिटी – पर्यटन मंत्री
अयोध्या। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव से पूर्व अयोध्या में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष, तरूण चुग, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने स्थानीय प्रशासन व भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव तथा उसके बाद आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर चर्चा की गई।



