Wednesday, September 16, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या धाम व अयोध्या कैंट स्टेशन का डीआरएम ने किया निरीक्षण

अयोध्या धाम व अयोध्या कैंट स्टेशन का डीआरएम ने किया निरीक्षण


◆ क्लाउड मैनेजमेंट के लिए किए जा रहे हैं पर्याप्त इंतजाम – एसएम शर्मा


अयोध्या। लखनऊ से अयोध्या रेलवे लाइन के दोहरीकरण तथा यात्री सुविधाओं को लेकर कराए जा रहे कार्यों का मंडल रेल प्रबंधक एस एम शर्मा ने अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम व सलारपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। अन्य अधिकारियों के साथ उन्होंने लखनऊ-बाराबंकी-सालारपुर रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग करते हुए संरक्षा एवं दोहरीकरण के कार्य का निरीक्षण किया।

उन्होंने नई स्टेशन बिल्डिंग, एयर कॉनकोर्स, यात्रियों का स्टेशन पर आगमन,उनका ठहराव, स्वच्छता, खानपान व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग की व्यवस्था, अग्निशमन यंत्रों की दक्षता एवं यात्री सुविधाओं की तैयारियों को परखा।  अयोध्या धाम एवं अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा पर समाप्त करने की बात कही।

मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि जल्द से जल्द दोहरीकरण का कार्य पूर्ण हो। इसके लिए निरीक्षण करने आए हैं। 10-12 दिनों में यह कार्य पूर्ण हो जाएगा। आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे की तरफ से कोई कमी न रहे इसके लिए रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया है। क्लाउड मैनेजमेंट के लिए पर्याप्त इंतजाम किए जा रहे है।

निरीक्षण में अपर मंडल रेल प्रबंधक शिवेंद्र शुक्ला, अपर मंडल रेल प्रबंधक/अयोध्या , सचिन वर्मा सहित समस्त विभागों के शाखाध्यक्ष , आरआईटीइएस के अधिकारी एवं अन्य रेलकर्मी  सम्मिलित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments