Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या आने वाले राम भक्तों की सुख सुविधाओं का ध्यान रखना हम...

अयोध्या आने वाले राम भक्तों की सुख सुविधाओं का ध्यान रखना हम सभी का दायित्व – सुशील जायसवाल

अयोध्या। व्यापार अधिकार मंच द्वारा राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर 18 जनवरी से प्रतिदिन खिचड़ी बांटी जाएगी। इससे पूर्व 12 जनवरी को संगठन का 21 सदस्यीय दल सहादत्तगंज रामपथ होते हुए रामलला के दर्शन हेतु निकलेगा। 15 जनवरी को गांधी पार्क स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष राम धुन, व दीप प्रज्जवलित किया जाएगा। उक्त निर्णय व्यापार अधिकार मंच के पदाधिकारियों की आवासीय कार्यालय पर आयोजित बैठक में लिया गया।

बैठक में व्यापार अधिकार मंच के संयोजक सुशील जायसवाल ने बताया कि जन्मों पुण्य फलों के कारण हमारा जन्म अयोध्या भूमि में उस पीढ़ी में हुआ है जिसमें भगवान श्री राम का दिव्य-भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। अयोध्या वासी होने के कारण प्राण-प्रतिष्ठा व उसके उपरान्त हमारा दायित्व भी बढ़ जाता है। यहां आने वाले राम भक्तों की सुविधाओं का ध्यान हम सभी अयोध्या वासियों को रखना है। 12 जनवरी की पद यात्रा के दौरान संगठन के पदाधिकारी व्यापारियों से यह अनुरोध करते हुए श्री राम लला का दर्शन पूजन करेंगे।

बैठक में व्यवसायी रोहित जायसवाल को रामनामी पहना कर व्यापार अधिकार मंच की सदस्यता दिलाई गई। इस अवसर पर कमल कौशल राजेश जायसवाल शैलेन्द्र सोनी रामू मनोज अग्रवाल प्रशांत गुप्ता दयाल यादव आकाश जायसवाल उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments