◆ मंत्री जितिन प्रसाद, स्वतंत्र देव सिंह व दयाशंकर सिंह पहुँचे अयोध्या
◆ प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर बोले जितिन प्रसाद – धन की कोई कमी नहीं, पूरी तैयारी की जा रही है
◆ अयोध्या में जल्द चलेंगी 100 इलेक्ट्रिक बसें – दयाशंकर सिंह
अयोध्या। ब्लाक प्रमुख संघ के अध्यक्ष शिवेन्द्र सिंह के पिता स्व. प्रभात सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि पर उनके पैतृक ग्राम मड़ना में वृहद स्तर पर कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में 15 हजार लोगों को कंबल वितरित किए गए। इस दौरान मेघावी छात्रों को साइकिल भी दी गई। कार्यक्रम में मंत्रियों का जमावड़ा रहा। प्रदेश के मंत्री जितिन प्रसाद, स्वतंत्र देव सिंह व दयाशंकर सिंह अयोध्या पहुँचे।



