Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या75 भवन स्वामियों को मिला पेइंग गेस्ट प्रमाण पत्र

75 भवन स्वामियों को मिला पेइंग गेस्ट प्रमाण पत्र

अयोध्या । मण्डलायुक्त गौरव दयाल व जिलाधिकारी नितीश कुमार ने आयुक्त कार्यालय सभागार में पेइंग गेस्ट योजना के 75 नए भवन स्वामियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। अब तक 500 से अधिक भवन स्वामियों को पेइंग गेस्ट योजना से जोड़ा जा चुका है। नये भवन स्वामियों को योजना से जोड़ने का कार्य निरन्तर प्रगति पर है।

मण्डलायुक्त ने उपस्थित भवन स्वामियों से अपील की कि वे अपने यहां आने वाले अतिथियों को अच्छी से अच्छी सुविधाएं उपलब्ध कराएं। जिससे उन्हें घर जैसा महसूस हों। उन्होंने कहा कि अयोध्या वासी होने के नाते सभी का कर्तव्य अतिथिभाव की अच्छी सुविधा अतिथियों को प्रदान करना है।

जिलाधिकारी ने कहा कि इस योजना से जुड़कर सभी को आतिथ्य संस्कार की परम्परा को जीवन्त रूप देना है। हम उन्हें बेहतर सुविधायें देंगे तो हमारा सांस्कृतिक सम्बंध प्रांगण होगा तथा और बड़ी संख्या में लोग आयेंगे। उन्होंने कहा कि सभी लोग साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें, अतिथियों के प्रति व्यवहार अच्छा करें तो यहां से वे सुखद एहसास लेकर जाएंगे तथा पुनः वे आपके यहां आयेंगे इससे आप आर्थिक रूप से मजबूत होंगे और विचारों, संस्कृति आदि का आदान प्रदान भी होगा।


दो से 5 कमरे घर में अतिरिक्त हों तो जुड़ सकते है योजना से


होम स्टे/पेइंग गेस्ट योजना प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है। जो पर्यटन विभाग द्वारा संचालित की जा रही है। अयोध्या होम स्टे पेइंग गेस्ट योजना के तहत ऐसे भवन स्वामी जिनके मकान में 2 से 5 तक अतिरिक्त कमरे हो वो इस योजना से जुड़ कर अतिरिक्त आय सृजित कर लाभ उठा सकते है। कमरों की सुविधा के अनुसार श्रद्वालुओं के ठहरने पर प्रतिदिन प्रति कमरे 1500 से 2500 किराया प्राप्त होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments