Thursday, July 23, 2026
HomeNewsडीएम व बार अध्यक्ष ने फीता काटकर किया मल्टीलेवल पार्किंग का उद्घाटन

डीएम व बार अध्यक्ष ने फीता काटकर किया मल्टीलेवल पार्किंग का उद्घाटन


◆ 37 करोड़ 8 लाख की लागत से हुआ है इसका निर्माण


◆ शुक्रवार से प्रारम्भ हो जाएगी पार्किंग व्यवस्था


अयोध्या। कचहरी के पीछे बने मल्टीलेवल पार्किंग का डीएम नीतीश कुमार व बार अध्यक्ष पारस नाथ पांडे ने फीता काट कर उद्घाटन किया। करीब 37 करोड़ 8 लाख रुपए की लागत से मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण हुआ है। डीएम नीतीश कुमार ने बताया कि मल्टी लेवल पार्किंग की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। जिसमें कार और मोटरसाइकिल की व्यवस्था की गईं है।
सिविल इंजीनियर मनोज कुमार पटेल ने बताया कि शुक्रवार से यहां पर ओपन पार्किंग गाड़ियां की व्यवस्था शुरू हो जाएगी। जिसमें 282 चार पहिया वाहन औऱ 309 दो पहिया वाहन है। अंदर की पार्किंग में चार पहिया और दो पहिया भी वाहन खड़े होंगे। लक्ष्मण कुंज स्मार्ट व्हीकल मल्टी स्टोरी पार्किंग को आज जनता को समर्पित किया गया।

दो पहिया वाहनों का चार घंटा के लिए 20 रुपए, 8 घंटा के लिए 30 रुपए, 23 घंटा के लिए 50 रुपए या फिर 800 रुपए महीना, चार पहिया वाहनों के लिए चार घंटे का 40 रुपए, 8 घंटे का 60 रुपए, 23 घंटा के 100 रुपए या फिर 1500 रुपए महीना, दो पहिया वाहन दुकानदार फूड कोर्ट रेस्टोरेंट स्टाफ के लिए 500 रुपए महीना, फोर व्हीलर दुकानदार फूड कोर्ट रेस्टोरेंट स्टाफ के लिए 800 रुपए महीना, दो पहिया वाहन निगम स्टाफ व पार्षद के लिए 10 रुपए 23 घंटे के लिए, चार पहिया वाहन निगम स्टाफ व पार्षद के लिए 25 रुपए 23 घंटे के लिए, दो पहिया वाहन कलेक्ट्रेट स्टाफ वकील स्टाफ स्पेशल के लिए 100 रूपए महीना, चार पहिया वाहन के लिए कलेक्ट्रेट स्टाफ वकील स्टाफ स्पेशल के लिए 250 रुपए महीना होगा।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments