Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याप्राण प्रतिष्ठा के लाइव प्रसारण हेतु बाज़ारों में एलईडी स्क्रीन लगाएगा व्यापार...

प्राण प्रतिष्ठा के लाइव प्रसारण हेतु बाज़ारों में एलईडी स्क्रीन लगाएगा व्यापार मंडल


अयोध्या। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश की सभी बाज़ारों को राममय करने की तैयारी में जुट गया है। होल्डिंग, बैनर व भगवा झंडों से बाज़ारों को सजाया जायेगा। अयोध्या आने वाले सभी मुख्य मार्गों पर स्वागत गेट बना कर आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत करने की तैयारी शुरू कर दी गयी है। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के उपरांत देश व प्रदेश के बाज़ारों में प्रसाद वितरण किया जायेगा। प्राणप्रतिष्ठा के कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के लिए एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी। उक्त जानकारी व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कान्फरेंस में दी।

उन्होनें बताया कि संगठन के पदाधिकारयों के साथ राम लला के दर्शन आरती पूजन के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चम्पत राय के साथ बैठक किया गया। 500 वर्षो के बाद भगवान रामलला अपने भव्य दिव्य मंदिर में विराजमान होने वाले है। जिसको लेकर पूरे व्यापारी समाज में जबरदस्त उत्साह है। 15 से 22 जनवरी तक देश और प्रदेश के सभी बाजारों में बैनर होल्डिंग और भगवे झंडे से बाजारों को राममय बनाया जाएगा। अयोध्या आने वाले सभी मुख्य मार्गों में पर बड़े – बड़े झंडे और स्वागत द्वार बनाएं जाएंगे । प्रदेश के विभिन्न बाजारों में 8 से 10 हजार एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सजीव प्रसारण कराया जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के संपन्न होते ही सभी बाजारों में व्यापारियों द्वारा प्रसाद वितरण किया जाएगा। बूंदी, गुड, बताशा के साथ विभिन्न प्रकार के प्रसाद वितरित किये जायेंगे। अयोध्या के आसपास के सभी क्षेत्रों में संगठन के माध्यम से व्यापारियों को निर्देशित किया गया है कि 15 से 22 जनवरी के बीच में अयोध्या आने वाला कोई भी व्यक्ति भूखा ना रहे। अयोध्या आने वाले सभी श्रद्धालुओं के चाय पानी से लेकर भोजन कि व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा जाये।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ संगठन मुहिम छेड़ने जा रहा है और इसीलिए आज पदाधिकारीयो ने  राम लला के दर्शन करके यह संकल्प लिया कि हम पारदर्शी तरीके से व्यापार करेंगे भ्रष्टाचार के सामने घुटने टेकने की बजाय भ्रष्टाचार का मुंह तोड़ जवाब देंगे और इसके लिए व्यापारी समाज को तैयार करेंगे।

प्रेस वार्ता में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल, प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश छाबलानी, मुख्य संरक्षक प्रमोद गर्ग, मुकेश अग्रवाल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य उत्तम बंसल, अनिल मौर्य उपस्थित रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments