Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरशिक्षामित्र हत्याकांड मे खाली हाथ है पुलिस

शिक्षामित्र हत्याकांड मे खाली हाथ है पुलिस


जलालपुर, अंबेडकर नगर। शिक्षामित्र हत्याकांड मे मालीपुर पुलिस अभी तक किसी तह तक पहुंच नहीं सकी है। फिलहाल पुलिस मौत के कारण और सही आरोपियों को खोजने में लगी हुई है। बताते चलें कि बीते बुधवार को मालीपुर थाना क्षेत्र के रुकुनपुर गांव निवासी संदीप कुमार पांडे का पिटाई के चलते मौत हो गई थी। जिसमें मृतक के चाचा की तहरीर पर दो आरोपियों को नामजद किया गया था। पुलिस उन आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है साथ ही अन्य लोगों को भी पूछताछ के लिए बुला रही है जिससे सही आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जा सके। लेकिन चार दिन बाद भी पुलिस मौत के कारण को जानने मे नाकाम रही है । मिली जानकारी के अनुसार  गांव में हुए विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजक समेत गांव की अन्य लोगों से भी बारी-बारी पूछताछ की जा रही है। लेकिन अभी तक मर्डर करने का राज खुलकर सामने नहीं आ सका है। थाना अध्यक्ष प्रियंका पांडे ने बताया कि अभी मामले की जांच पड़ताल जारी है। पुख्ता सबूत मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments