Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामॉर्डन स्टाइल में प्रस्तुत किया गया अयोध्या महोत्सव के दौरान भारतीय परिधानों...

मॉर्डन स्टाइल में प्रस्तुत किया गया अयोध्या महोत्सव के दौरान भारतीय परिधानों को

अयोध्या। अयोध्या महोत्सव में फैशन नाइट मिस्टर, मिस एण्ड मिसेज कल्चर इण्डिया का आयोजन किया गया। महोत्सव में भारतीय परिधानों को वर्तमान के मॉर्डन स्टाइल में मिस्टर, मिस एण्ड मिसेज कल्चर इण्डिया सीजन शो के माध्यम से प्रस्तुत किया जा गया। मुख्य अतिथि के रूप में मुम्बई से आई हुई फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2023 नंदिनी गुप्ता एवं अन्य अतिथियों आदि द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
इससे पूर्व प्रथम सत्र में सर्वे भवन्तु सुखिनः की कामना के साथ अयोध्या की लोकपरम्परा में समाहित दुरदुरिया पूजन का अयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के प्रांत प्रचारक कौशल जी थे। इस दौरान डा. विक्रमा प्रसाद पाण्डेय व जिला प्रचारक सुबन्धु जी मौजूद थे।
प्रांत प्रचारक ने कहा कि अयोध्या महोत्सव अयोध्या की संस्कृति और परंपराओं को संरक्षण और संवर्धन प्रदान करने वाला आयोजन है। इस प्रकार के आयोजन से प्रतिभाओं को मंच मिलता है। उनकी प्रतिभाओं में निखार आता है।
महोत्सव के अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय पारंपरिक वेशभूषा देश की संस्कृति की तरह विविध हैं। यहां के परिधान देश की भौगोलिक विविधता के कारण राज्य स्तर पर भिन्न हैं। भारत में पारंपरिक वेशभूषा भी प्राकृतिक जलवायु के आधार पर पहनी जाती है। भारतीय परिधानों को वर्तमान के मॉर्डन स्टाइल में प्रस्तुत करता यह कार्यक्रम दर्शकों के द्वारा खूब सराहा जा रहा है।
मिस्टर, मिस एण्ड मिसेज कल्चर इंडिया एण्ड किड्स रनवे के मिस्टर में विनर राजवीर, द्वितीय कर्तव्य पाण्डेय, तृतीय अभय सिंह, मिस में विनर अवनी राजपूत, द्वितीय कोमल राज मोटवानी, तृतीय नित्या उपाध्याय, किड्स विनर में समायरा शेख, द्वितीय कुशाग्र मिश्रा, तृतीय आदित्री गुप्ता, मिसेस में प्रथम खुश्बू साही, द्वितीय में मीना गुप्ता, ग्रूमर में वाराणसी के विकास शाक्या, ड्रेस डिजाइनर में खुशी त्रिपाठी, मेकअप आट्रिस्ट में किस्मत अली एवं टीम रही। सैलीब्रिटी जज में फेमिना मिस इंडिया वंदिनी गुप्ता मौजूद रही।
इस अवसर पर प्रबन्धक आकाश अग्रवाल, सचिव नाहिद कैफ, महासचिव अरुण द्विवेदी, महासचिव विवके पाण्डेय, विजय यादव, मोहित मिश्रा, ऋचा उपाध्याय, महेश ओझा, आकिब खान, रवि चौधरी, रेगन सिंह चौधरी, स्वाती सिंह, बृजेश ओझा, उज्जवल सिंह चौहान, गौतम सिंह, राजेश गौड़, विनय वर्मा, निकेश यादव, प्रकाश पाठक, वैष्णवी गुप्ता, अनुराग सिंह, अभिनव दूबे, शशांक उपाध्याय, निकित चौहान, सूर्यांश चोपड़ा, सुरेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments