Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसभासद द्वारा रिकार्डिंग करना बना विवाद का कारण

सभासद द्वारा रिकार्डिंग करना बना विवाद का कारण


किछौछा अम्बेडकरनगर। नगर पंचायत अशरफपुर  किछौछा बोर्ड की बैठक में मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि बोर्ड की बैठक में सभासद विनोद कुमार मोबाइल से रिकॉर्डिंग कर रहे थे जो नियमानुसार उचित नही था। जिसका विरोध बैठक में मौजूद सभासदों ने किया। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने बोर्ड की बैठक की गोपनीयता भंग करने का हवाला देते हुए रिकॉर्डिंग बंद करने की बात कही तो सभासद उग्र हो गया और बगल में बैठी एक महिला सभासद को धक्का देकर गिरा दिया। जिसके बाद महिला सम्मान और बोर्ड बैठक की मर्यादा को देखते हुए बीच बचाव में आये अध्यक्ष ओमकार गुप्ता  ने जब इसका विरोध किया तो उनके साथ अभद्रता से पेश आया। इस पर बोर्ड की बैठक ने सभासद को बोर्ड की बैठक से निलंबित करने का प्रस्ताव पारित किया। इसके आदेश पर नगर पंचायत के कर्मचारियों द्वारा जब सभासद विनोद कुमार को बाहर किया जाने लगा तो उन्हें भी जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया और उनके साथ भी मारपीट पर उतारू हो गया। जिस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता से हाथापाई हो गई। नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने बताया कि सदस्य विनोद कुमार को कई बार समझने की कोशिश की गई लेकिन वह अभद्र भाषा का लगातार प्रयोग कर रहे थे। महिला सदस्य को भी धक्का दे दिया। वह इस मामले पर दोनों तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई है। बसखारी थाना अध्यक्ष को नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता की तरफ से तहरीर दी गई है इसके साथ ही चार अन्य तहरीर भी दी गई है जिसमें महिला सभासद सुनीता देवी नगर पंचायत की लिपिक और कार्यालय सहायक भी शामिल है। नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के लिपिक की तरफ से पुलिस को दिए गए तहरीर में बताया गया है कि जब सभासद को निष्कासित करते हुए बाहर जाने को कहा गया तब वह बाहर नहीं गए इसके बाद जब कर्मचारी से बाहर निकालने के कहा गया तब विनोद और शरीफ के द्वारा भारतीय जनता पार्टी मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को ऊंची आवाज में गाली देने लगे तथा कुछ कर्मचारियों को धक्का देकर गिरा दिया और  सरकारी अभिलेखों को भी फाड़ दिया इस पर अध्यक्ष द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो उनसे भी हाथापाई पर यह लोग उतारू हो गए।


भीम आर्मी के कथित समर्थकों द्वारा नगर पंचायत कार्यालय पर किया गया पथराव


भीम आर्मी के कथित समर्थकों द्वारा गुरुवार की शाम को नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा कार्यालय पर पथराव भी किया गया, जिसमें अध्यक्ष की कार का शीशा टूट गया था। पथराव के चलते वहां अफरा तफरी का माहौल बना रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments