Wednesday, July 29, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदो बाइको की टक्कर में तीन घायल

दो बाइको की टक्कर में तीन घायल


जलालपुर अंबेडकरनगर। दो बाइको के बीच हुई आपसी टक्कर में  तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से गंभीर  दो युवकों को  जिला अस्पताल भेजवाया वहीं एक  युवक को नगपुर अस्पताल ले जाया जा रहा था जो अस्पताल पहुंचने से पूर्व  मौत हो गई । घटना थाना  मालीपुर थानाक्षेत्र के नेमपुर मार्ग पर स्थित गुवावा जमालपुर गांव के पास की है जो शुक्रवार दोपहर को घटित हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार रुधौली माफी गांव निवासी अशोक गुप्ता सुल्तानपुर जनपद के मोतिगरपुर थाना के ढेमा बाजार निवासी अर्जुन के साथ ढेमा बाजार से रूधौली माफी अपने घर वापस जा रहा था। जब वह गुबावा जमालपुर गांव के पास पहुंचा तो मालीपुर की तरफ से जा रहे खालिसपुर भटौली गांव निवासी पंकज दुबे से टक्कर हो गई। टक्कर से दोनों बाइक पर बैठे तीन लोग सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।पंकज दुबे को गंभीर चोट आयी तथा अशोक का हाथ पैर और अर्जुन के शरीर पर गंभीर चोटे आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अशोक गुप्ता और अर्जुन की गंभीर हालत देख जिला अस्पताल भिजवा दिया। पंकज दुबे को नगपुर अस्पताल लेकर जाया गया जहां चिकित्सक ने पंकज को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर गांव पहुचते ही हाहाकार मच गया।थानाध्यक्ष प्रियंका पांडे ने बताया कि अभी मौत की जानकारी नहीं है। दोनों घायलों का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments