Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगर बी.एन. के.बी. पी.जी. कॉलेज, में फिट इंडिया मिशन के तहत विभिन्न खेल...

 बी.एन. के.बी. पी.जी. कॉलेज, में फिट इंडिया मिशन के तहत विभिन्न खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

अंबेडकर  नगर।  बी.एन. के.बी. पी.जी. कॉलेज, अकबरपुर में शुक्रवार को फिट इंडिया मिशन के तहत  शपथ ग्रहण कार्यक्रम , पोस्टर प्रतियोगिता  एवं  खो-खो खेल प्रतियोगिता का आयोजन  किया गया।  शपथ ग्रहण कार्यक्रम में व्यक्तिगत , सामाजिक और पारिवारिक स्तर पर  खेलों को जीवन  शैली का अंग बनाने एवं फिट इंडिया को अपनाने की शपथ ली गई।  “स्वस्थ तन – स्वस्थ मन ” थीम पर आधारित पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अलका सूर्यवंशी , द्वितीय स्थान खुशबू कुमारी एवं तृतीय स्थान दीपमाला को प्राप्त हुआ | देशज खेलों को बढ़ावा देने हेतु  महाविद्यालय में खो-खो   खेल का अयोजन किया गया, जिसमें अवंतिका पांडेय के नेतृत्व में टीम रानी लक्ष्मीबाई विजेता एवं नंदिता सिंह के नेतृत्व में सावित्री बाई फुले टीम उप विजेता रही |

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. शुचिता पांडेय ने छात्र-छात्राओं को खेलों में ज्यादा से ज्यादा प्रतिभाग करनें की अपील की | उन्होंने कहा कि खेल समाज में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के विकास का एक मजबूत साधन हैं|  कार्यक्रम का संयोजन भूगोल विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर   अंचल कुमार चौरसिया एवम डॉ. कमल कुमार त्रिपाठी  ने किया। इस दौरान  प्रो. सिद्धार्थ पांडेय , डॉ. विजय कुमार गुप्ता, डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव,  डॉ.अनिल कुमार , डॉ.शशांक मिश्र, श्री हरिकेश , श्री अमित,डॉ.आशीष कुमार चतुर्वेदी, श्री धनंजय कुमार मौर्य  , शिक्षणेतर कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं अभिभावक  मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments