Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजूते चप्पल की दुकान में लगी आग , नगदी समेत दो लाख...

जूते चप्पल की दुकान में लगी आग , नगदी समेत दो लाख का सामान जलकर राख

बसखारी अंबेडकर नगर। जुते चप्पल की दुकान में आग लगने से दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। जले हुए सामानों की कीमत दो लाख रुपए के करीब बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार विकास खंड बसखारी के अन्तर्गत  हीरापुर बाजार निवासी शनी गुप्ता पुत्र राधे मद्धेशिया घर के सामने स्थित एक कमरे में जुते चप्पल की दुकान खोले हुए थे।जिसे बीते गुरुवार की शाम प्रतिदिन की भांति बंद करके सामने स्थित मकान में सोने चले गए। देर रात को कुछ जलने की गंध आने पर जब लोग मौके पर पहुंचे तो दुकान में आग लगने की जानकारी हुई। शोर गुल सुनकर मौके पर पहुंचे बाजार वासियों ने बड़ी मशक्कत के बाद किसी तरीके से आग पर काबू पाया। वहीं जब तक आग पर काबू पाया जाता,तब तक दुकान में रखा 35000 नगद व सारा सामान जलकर राख हो चुका था।जिसकी कीमत करीब 2 लाख रुपए के करीब बताई जा रही है। वहीं सूचना पर प्रभारी निरीक्षक बेचू सिंह यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता व ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र मोहन उर्फ संजय सिंह ने मौके पर पहुंचकर मौके की जानकारी ली और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिलाया। वहीं कुछ लोग शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की शंका जता रहे हैं। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments