Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरआरोपों की जद में आए डाक्टर जहीर ने दर्ज कराया मुकदमा

आरोपों की जद में आए डाक्टर जहीर ने दर्ज कराया मुकदमा

अम्बेडकर नगर। चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही बरतने के आरोप पर जांच बैठाए जाते ही आरोपी डॉक्टर जहीर द्वारा भाजपा नेता व टाण्डा ताजियादार कमेटी के सचिव रईसुल हसन गुड्डू के विरुद्ध मोबाइल फोन पर गली धमकी व बदनाम करने के आरोप में कोतवाली टाण्डा में मुकदमा दर्ज कराया है। ज्ञातव्य हो कि भाजपा नेता अपनी भतीजी के इलाज में डा जहीर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जॉच कराने की मांग राज्य सभा सदस्य डा0 दिनेश शर्मा से की थी , जिस पर जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अपर जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 वीरेंद्र झा की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की है जिसमें डा0 मनोज शुक्ला फिजिशियन जिला चिकित्सालय व डा0 प्रिया मौर्य स्त्री रोग विशेषज्ञ सी एच सी कटेहरी सदस्य बनाए गए है। इसी बीच डा0 जहीर ने कोतवाली टाण्डा में  गुड्डू भाई के नाम से मोबाइल पर गाली धमकी आदि देने का आरोप लगा धारा 507,506,504 आई पी सी के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया है। पूरे प्रकरण में आरोप प्रत्यारोप का दौर  जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments